हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र, 13 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में डीन, निदेशकों व अधिकारियों को तिरंगा व बैज वितरित किए।
इस मौके पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान भारत के नागरिकों के बीच राष्ट्रीय ध्वज के प्रति देशप्रेम व सम्मान के लिए प्रोत्साहित करती है। इस अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत पूरे देश में नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए अपने आवासों, कार्यालयों, संस्थानों व प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस मौके पर कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक डॉ. ब्रजेश साहनी, प्रो. रामविरंजन, प्रो. नीलम ढांडा, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. डीएस राणा, प्रो. फकीर चंद, प्रो. अमित लूदरी, प्रो. एसके चहल, प्रो. अनिता दुआ, प्रो. संजीव गुप्ता, डाॅ. महासिंह पूनिया, डॉ. दीपक राय बब्बर, कुटा प्रधान डॉ. विवेक गौड़, कुटा सचिव डॉ. जितेन्द्र खटकड़, डॉ. हुकम सिंह रंगा, डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, डॉ. प्रीतम सिंह, राजेश सोबती, डॉ. हरविन्द्र राणा मौजूद रहे।