विस अध्यक्ष ने शुरू किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, एमएलए हॉस्टल परिसर में ली सलामी

विस अध्यक्ष ने शुरू किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, एमएलए हॉस्टल परिसर में ली सलामी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

स्टाफ के साथ फहराया 40 फुट ऊंचा झंडा।
पार्क में किया पौधरोपण, कहा- सभी भारतीयों के लिए गौरव का पल।
राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठ अभियान में भाग लेने की अपील।

चंडीगढ़, 13 अगस्त :
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शनिवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित एमएलए हॉस्टल से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने गार्द की सलामी लेने के बाद एमएलए हॉस्टल परिसर में 40 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया और पार्क में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर बवानी खेड़ा से विधायक विशंभर वाल्मीकि और विधान सभा सचिव राजेंद्र कुमार नांदल समेत सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने समारोह में भाग लिया।
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सभी भारतीयों के लिए गौरव का पल है। यह हमें लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण करवाता है। आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच का परिणाम है। इससे एक तरफ जहां देशभक्ति का जज्बा पैदा होगा, वहीं पूरी दुनिया में भारत की एकता और अखंडता का संदेश भी जाएगा। गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर प्रत्येक राजनीतिक दल को इस अभियान में भाग लेना चाहिए। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभर में 20 करोड़ घरों पर झंडा फहराया जाएगा, जिससे लगभग 100 करोड़ की आबादी कवर होगी। हरियाणा में भी लगभग 60 लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से भी आह्वान किया कि वे भी इस राष्ट्रीय पर्व में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए आगे आएं।
उन्होंने कहा कि भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। इसलिए सभी ने मिलकर इस अभियान में भागीदार बनना चाहिए। उन्होंने देशवासियों से अपने घर पर तिरंगा लगाकर देश की एकता और अखंडता का परिचय देने की भी अपील की है।
चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित एमएलए हॉस्टल में शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करते हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता।
चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित एमएलए हॉस्टल में शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करने के बाद पौधरोपण करते हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

83653 वादों में से 51288 वादों का किया गया निस्तारण

Sat Aug 13 , 2022
राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया शुभारंभ 83653 वादों में से 51288 वादों का किया गया निस्तारण ₹224500 की धनराशि अर्थदंड किया गया आरोपीत आजमगढ़: जिला न्यायाधीश के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिह की अध्यक्षता में मां […]

You May Like

advertisement