व्यापार मंडल अतरौलिया द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत 14 अगस्त 2022 दिन रविवार को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत व्यापार मंडल अतरौलिया की तरफ से दिनांक 14.08.2022 दिन रविवार को अमृत महोत्सव के मौके पर सुबह 10:00 बजे से गोला बाजार से नगर पंचायत अतरौलिया के व्यापारियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा संपूर्ण नगर पंचायत अतरौलिया का भ्रमण करेगी। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अतरौलिया आजमगढ़ के पूर्व अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने सभी व्यापारी भाइयों से विनम्र अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का कष्ट करे।
वरिष्ठ पत्रकार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909