रिपोर्ट पदमाकर पाठक
ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद हरिहरपुर पहुंच मृतक कलाकार के पिता को बंधाया साहस।
आजमगढ़। ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल गुरुवार की शाम हरिहरपुर जाकर मृतक आदर्श मिश्रा के पिता राजेश मिश्रा से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने मृतक के पिता को साहस बंधाते हुए कहा कि जब तक आपके परिवार को न्याय नहीं मिल जाता ब्राह्मण समाज चुप नहीं बैठेगा। संकट की इस घड़ी में ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद आपके साथ है। अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग किया कि हत्यारों की अविलम्ब गिरफ्तारी किया जाय, मृतक के परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिया जाय, परिवार को एक करोड़ का मुआवजा, परिवार की सुरक्षा हेतु एक शस्त्र लाइसेंस दिया जाय एवं ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु एक पुलिस चौकी की स्थापना किया जाय। प्रतिनिधि मण्डल में अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय, तारकेश्वर मिश्रा, महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी, गंगा शंकर मिश्र, रामाश्रय उपाध्याय, हरिवंश मिश्रा, उपेंद्र शुक्ला, गोविन्द दूबे, निशीथ रंजन तिवारी, सतीश मिश्रा, ईo बेचन मिश्रा, विष्णु दत्त मिश्रा, कृपा शंकर पाठक, आलोक मिश्रा, संतोष चौबे, प्रदीप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।