लोको रामा नाटक कल्ब लोको शेड में पहुंचे रेलवे डॉक्टर अमित शेरिया व अमृत वेला प्रभात सोसाइटी के सदस्य

लोको रामा नाटक कल्ब लोको शेड में पहुंचे रेलवे डॉक्टर अमित शेरिया व अमृत वेला प्रभात सोसाइटी के सदस्य

फिरोजपुर 28 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

लोको रामा नाटक क्लब लोको शेड फिरोजपुर पंजाब की तरफ़ से अयोजित की जा रही राम लीला में गत रात्रि राम जन्म का दृश्य दिखाया गया। डॉक्टर अमित शेरिया अपने परिवार के साथ व अमृत वेला प्रभात सोसाइटी के सदस्य परदीप चानना, राजीव नरुला, कबीर नरुला,अश्वनी शर्मा सीटू, एकलव्य शर्मा द्वारा किया गया। डॉक्टर अमित ने दर्शकों को कहा कि बच्चों को अपने परिवार समाज में मिलजुल कर रहने की शिक्षा देते रहें।
राम लीला में दिखाए गए दृश में श्रृंगी ऋषि द्वारा किए गए यज्ञ से उत्पन प्रसाद को महाराज दशरथ अपनी तीनों रानियों को खिलाते हैं जिससे राम, लक्षमण, भरत, शत्रुघ्न का जन्म होता है। राजा जनक बंजर खेतों में हल चलाते हैं उसमें से एक लड़की निकलती है जिसका नाम सीता रखा जाता है। गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण करने उपरांत राम लक्षमण को ऋषि विश्वामित्र वन में लेकर जाते हैं। जंगल में ताड़का नामक राक्षसी के साथियों ने उत्पात मचाया होता है। बालक राम लक्षमण उसका वध कर देते हैं। ताड़का राक्षसी के साथियों द्वारा उत्पात मचाने के दृश्य को कलाकारों ने डरावने तरीके से दिखाया कि पंडाल में मोजूद बच्चे बड़े डर से चिलाने लगे।
राम,लक्षमण, ऋषि विश्वामित्र की भूमिका को शशांक मिश्रा, कुणाल व रणवीर सिंह छांगा ने बाखूबी निभाया।
अंत में सभी कलाकारो ने ॐ जय जगदीश हरे की आरती कर प्रभु जी का आशिर्वाद प्राप्त किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मां चंद्रघंटा स्वरूप की श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई पूजा

Wed Sep 28 , 2022
मां चंद्रघंटा स्वरूप की श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई पूजा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 तीसरी शक्ति मां चंद्रघंटा परम शांतिदायक और कल्याणकारी है : महंत जगन्नाथ पुरी। कुरुक्षेत्र, 28 सितम्बर : नवरात्रों के चलते श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान […]

You May Like

advertisement