![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220930-WA0077-1024x545.jpg)
कन्नौज
भगवान राम बने दूल्हा , धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की बारात
अवनीश कुमार तिवारी
कस्बे मे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बारात धूमधाम से निकाली गई। राम बारात का नगर में कई जगह स्वागत किया गया। गांव के लोगों प्रभु श्री राम की बारात में पुष्प वर्षा की। भगवान राम की बारात में शामिल रहे । रामलीला मैदान में पहुंचकर भगवान राम व माता सीता का विवाह संपन्न हुआ। कस्बा के श्री राम जानकी मंदिर शुक्रवार को भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने राम दरबार की आरती उतार वारात को रवाना किया। राम बारात मे अनेक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। बैंड बाजों की धुन पर भक्त थिरकते दिखे। भगवान राम समेत कई देवी-देवताओं के स्वरूपों की आरती उतारी गई ।राम बारात श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए नगर का भ्रमण कर रामलीला मैदान पहुंची। यहां पर भगवान राम व सीता का विवाह संपन्न हुआ। आचार्य प्रदीप पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। इस मौके पर लीला अध्यक्ष मुन्ना लाल रावत , अखिलेश उर्फ बल्लू मिश्रा , बादाम सिंह , गोपाल चंद्र गुप्ता , सचिन मिश्रा , जोनू अवस्थी , नन्नू , अवनीश द्विवेदी , रिंकू दिवाकर , पिंटू कठेरिया , अर्पित ठाकुर , कन्हैया भदौरिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।