भारतीय संस्कृति के अन्य त्यौहारों की भांति प्रेरणा वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व वृद्ध दिवस।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
प्रेरणा वृद्धाश्रम में भारतीय संस्कृति के अनुसार किया गया बुजुर्गों का सम्मान, लिया गया आशीर्वाद।
कुरुक्षेत्र, 1 अक्तूबर : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के विख्यात प्रेरणा वृद्धाश्रम में विश्व वृद्ध दिवस पर नजारा ही अलग था। वृद्धाश्रम में अन्य त्यौहारों की भांति ही विश्व वृद्ध दिवस के अवसर पर भारतीय संस्कृति के अनुसार बुजुर्गों का सम्मान किया गया तथा उनका आशीर्वाद लिया गया। इस मौके पर आश्रम में वयोवृद्ध वरिष्ठ बुद्धिजीवी रतन चंद सरदाना तथा हरियाणा ग्रंथ अकादमी के सेवानिवृत निदेशक डा. विजय दत्त शर्मा का आश्रम में भव्य स्वागत किया गया। सर्वप्रथम आश्रम में बने शहीदी स्मारक पर देश के लिए शहादत देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और उसके उपरांत आश्रम में भारतीय संस्कृति के अनुसार बुजुर्गों को पगड़ी बांधकर व तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जयभगवान सिंगला के साथ प्रेरणा के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया गया। सिंगला ने कहाकि भारतीय संस्कृति में प्रमुख उत्सव वृद्धों एवं बुजुर्गों का सम्मान करना है जो आज प्रेरणा वृद्धाश्रम में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हम आश्रम बुजुर्गों का सम्मान कर रहे हैं जिनका नाम इतना ऊँचा है कि आश्रम भी उनके सामने छोटा है। सिंगला ने बताया कि इसी के साथ हरियाणा ग्रंथ अकादमी के निदेशक रहे डा. विजय दत्त शर्मा को भी आश्रम में सम्मानित किया गया। उन्होंने कहाकि आज आश्रम सभी को बुजुर्गों का सम्मान कर बहुत अधिक ख़ुशी की प्राप्ति हुई है। रतन चंद सरदाना ने कहाकि आज उनके लिए बहुत ही ख़ुशी है और साथ ही आश्चर्य है कि हरियाणा के सबसे बड़े चावल व्यवसायी एवं उद्योगपति जयभगवान सिंगला समाजसेवा ही नहीं कर रहे बल्कि अपनों से ठुकराए बुजुर्गों की प्रेरणा वृद्धाश्रम में सेवा कर रहे हैं। यह बड़ा ही आश्चर्य है कि सिंगला बड़ा व्यापार चलाते हुए सेवा के लिए समय कैसे निकालते हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख व्यवसायी पर माँ ज्वाला जी की कृपा बरस रही है। आज ऐसे व्यक्ति के हाथों उन्हें सम्मान मिल रहा है। डा. विजय दत्त शर्मा जैसे प्रमुख विद्वान की मौजूदगी में सस्मानित होना भी जीवन की बहुत बड़ी उपलब्धि है। डा. विजय दत्त शर्मा ने कहा कि भारत वर्ष न तो समय का उपासक है और न ही काया का उपासक है। भारत वर्ष तो केवल गुणों और कर्मों का उपासक है। आज का जीवन दूसरों की सेवा में ही सार्थक है। डा. शर्मा ने कहा कि इस बात का प्रेरणा आश्रम विशेष प्रमाण है। इस अवसर पर प्रेरणा की अध्यक्षा रेणु खुंगर, आशा सिंगला, डा. मधु मल्होत्रा, ममता सूद, शकुंतला शर्मा, अन्नपूर्णा शर्मा, विमला सिंगला, रुक्मेश चौहान, हरकेश पिपासा, सुनील कुमार व नगर के गणमान्य नागरिकों के इलावा प्रेरणा वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्ग भी मौजूद थे।
प्रेरणा वृद्धाश्रम में शहीदी स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित हुए एवं पूजन करते हुए। प्रेरणा आश्रम में वयोवृद्ध सम्मान दिवस पर उपस्थिति।