महात्मा गांधी ने अहिंसा के रास्ते पर देश को आज़ाद करवा दुनिया को नया रास्ता दिखाया : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुवि में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया नमन।
कुरुक्षेत्र, 2 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर विश्वविद्यालय के श्रीमद भगवद गीता सदन के प्रांगण में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा व विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बापू को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर कुलपति ने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन हर भारतवासी के लिए महत्व रखता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जन-जन को जोड़ने का काम किया और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश को अंग्रेजो से मुक्त करवाते हुए दुनिया को एक नया रास्ता दिखाया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी त्याग, तपस्या व बलिदान की अद्भुत एवं महान व्यक्तित्व थे।
अब हम सभी की यह जिम्मेवारी है कि हम उनके मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाते हुए उनके सपनों के भारत को बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें। उन्होंने अपने जीवन में उच्च मानवीय गुणों को अपनाया और पूरे राष्ट्र का रोल मॉडल बनकर उनकी अगुवाई की। हमारे देश की आने वाली पीढिय़ां हमेशा उनके व्यक्तित्व से प्रेरित होकर विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए काम करती रहेंगी। इस मौके पर सभी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. सुनील ढींगरा, प्रो. नीलम ढांडा, प्रोफेसर परमेश कुमार, कुटा प्रधान डॉ. विवेक गौड, मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. महावीर रंगा, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया, लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर,उपनिदेशक डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. जितेन्द्र खटकड़, डॉ. मीनाक्षी सुहाग, डॉ. प्रोमिला, डॉ. रामचन्द्र, राजपाल, अनिल लोहट सहित अन्य लोग मौजूद थे।