विद्यापीठ में नवरात्रों पर शतचंडी अनुष्ठान, दुर्गा शतचंडी अनुष्ठान एवं दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र, 2 अक्तूबर : श्री जयराम विद्यापीठ में देशभर में फैली जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से नवरात्रों के अवसर पर विद्वान ब्राह्मणों एवं ब्रह्मचारियों द्वारा निरंतर शतचंडी अनुष्ठान एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। सातवें दिन अनुष्ठान में आचार्य राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री ने देवी माँ के कालरात्रि स्वरूप की पूजा अर्चना कर शृंगार किया। यजमान परिवार के सदस्यों ने विद्वान ब्राह्मणों से विधिवत पूजन करवाया। विद्यापीठ की यज्ञ शाला में ब्रह्मचारियों एवं ब्राह्मणों द्वारा निरंतर शतचंडी अनुष्ठान एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। इस मौके पर यजमान परिवार के साथ श्रद्धालुओं त्रिकाल आरती भी की। इस मौके पर कन्या पूजन भी किया गया। इस अवसर पर के के कौशिक, श्रवण गुप्ता, राजेश सिंगला, सतबीर कौशिक, राम जिवारी, कमल शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, मनोज कुमार, संत कुमार इत्यादि भी मौजूद थे।
जयराम विद्यापीठ में नवरात्र पूजन करते हुए ब्रह्मचारी।