स्वराज एक्सप्रेस तथा हापा एक्सप्रेस को विक्रमगढ़ अलोट रेलवे स्टेशन पर ठहराव का प्रदान
फिरोजपुर दिनाँक 03.10.2022 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=
12471 / 72 स्वराज एक्सप्रेस तथा 12475 / 76 हापा एक्सप्रेस को विक्रमगढ़ अलोट रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रदान
सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या 12471 / 72 बाँद्रा टर्मिनस – श्री माता वैष्णो देवी कटरा – बाँद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस तथा 12475 / 76 हापा – श्री माता वैष्णो देवी कटरा – हापा एक्सप्रेस को निम्नानुसार विक्रमगढ़ अलोट रेलवे स्टेशन पर छ: महीने की प्रयोगात्मक अवधि के लिए ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।
दिनाँक 06.10.2022 से यात्रा प्रारंभ करने वाली 12471 बाँद्रा टर्मिनस – श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस 21:12 बजे जबकि दिनाँक 05.10.2022 से यात्रा प्रारंभ करने वाली 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – बाँद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस 5:08 बजे विक्रमगढ़ अलोट रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। दोनों दिशाओं में यह ठहराव दो-दो मिनट के लिए होगा।
दिनाँक 11.10.2022 से यात्रा प्रारंभ करने वाली 12475 हापा – श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 21:12 बजे जबकि दिनाँक 10.10.2022 से यात्रा प्रारंभ करने वाली 12476 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – हापा एक्सप्रेस 5:08 बजे विक्रम गढ़ अलोट रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। दोनों दिशाओं में यह ठहराव दो-दो मिनट के लिए होगा।