जगज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने सत्संग में दिया एकता भाईचारे का संदेश।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
जगज्योति दरबार महंत राजेंद्र पुरी ने बताया धर्म का महत्व।
कुरुक्षेत्र, 4 अक्तूबर : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने धर्म प्रचार और जनकल्याण के लिए थानेसर एवं लाडवा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सत्संग किया। लोगों को धर्म एवं संस्कारों का महत्व बताया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों तथा भक्तजनों ने हिस्सा लिया। महंत से भक्तजनों ने आशीर्वाद लिया। धर्म प्रचार के लिए देर रात तक चले सत्संग में भगवान का गुणगान किया गया। महंत राजेंद्र पुरी ने हिंदुओं को एकजुट रहने का उपदेश देते हुए कहा कि आने वाले वक्त में अनेकों चुनौतियां हैं। हम सभी को एकजुट होकर चुनौतियों का सामना करना है तथा बच्चों को भी सनातन की जानकारी देनी है। उन्होंने कहा कि हम अपना रास्ता भटकते जा रहे हैं, अपनी संस्कृति, संस्कारों तथा धर्म पथ को भूलते जा रहे हैं। जिसका परिणाम आने वाली पीढ़ियों को भी भुगतना पड़ सकता है। अपने अंदाज में उन्होंने कहा कि ‘संभल जाओ ऐ दुनिया वालो कयामत आने वाली है। आगे उन्होंने अपने उपदेश में बोलते हुए कहा कि सभी को अपने जीवन में सनातन अपना लेना चाहिए। बच्चों को प्रात: उठकर प्रणाम, संस्कार, रामायण व महाभारत के बारे में विस्तार से बताना चाहिए। महंत राजेंद्र पूरी जी ने कार्यक्रमों के आयोजक मुकेश कुमार और उनके सुपुत्र प्रिंस कुमार, बंटी लाडवा, अमित लाडवा एवं ग्रामीणों के कल्याण और जीवन में तरक्की की कामना की। इस अवसर पर विजय राठी, बिल्लू गिल, दर्शन सिंह, पंकज, गुरनेक थारोली, राजेंद्र ककेरी, मनदीप धीमान, रवि रोहटी, पवन बयाना इत्यादि भी मौजूद रहे।
सत्संग में भजनों का गुणगान करते हुए महंत राजेंद्र पुरी एवं महंत राजेंद्र पुरी श्रद्धालुओं के साथ।