![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221005-WA0058-1024x466.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221005-WA0057-1024x466.jpg)
असत्य पर सत्य की जीत व बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है दशहरा
कन्नौज
छिबरा मऊ स्थित गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में आयोजित विशाल क्षत्रिय समाज के लोगों ने दशहरा पर्व को धूम धाम श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया।
सबसे पहले वाहनों की लंबी कतारें शोभा यात्रा के दौरान देखी गई। शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पैदल मार्च किया गया। महा पुरुषों के जोर दार गगन भेदी नारे लगाए गए। बाद में शस्त्र पूजन अर्चन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व न्यायाधीश एम पी सिंह चौहान का सभी लोगो ने जोरदार स्वागत गर्मजोशी से किया। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व ही दशहरा है। इस शुभ अवसर पर हम सब लोग बुरे विचारो बुरी आदतों का भी दहन करने का संकल्प लें। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोरिख़ मगन सिंह ने कहा कि क्षत्रिय का अर्थ है कि समाज की हर संभव रक्षा करें।
इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सिंह भदौरिया फायर ब्रांड नेता वीर सिंह भदौरिया तालग्राम ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुची ठाकुर सहित भारी संख्या में क्ष त्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।