![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221007-WA0049.jpg)
श्री अद्वैत अनन्त आश्रम के सहयोग से हरियाणा एनवायरमेंटल सोसायटी का निरंतर 5 वर्षों से वृक्षारोपण अभियान।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
हरियाणा पर्यावरण सोसायटी (एचईएस) का कुरुक्षेत्र को हरा भरा बनाने का अभियान निरंतर जारी।
कुरुक्षेत्र, 7 अक्तूबर : हरियाणा पर्यावरण सोसायटी (एचईएस) का धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को हरा भरा बनाने का अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी में नगर की प्रमुख संस्था श्री अद्वैत अनन्त आश्रम नंगली कुटिया की प्रबंधन समिति के साथ लगातार पांचवें वर्ष रेलवे रोड़ पर टीम एचईएस वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर संत प्रकाश पुरी, संत अगम पुरी, संत निर्विकार पुरी, संत यथार्थ पुरी, संत सिद्धार्थ पुरी, महात्मा दिव्यानंद इत्यादि ने पौधारोपण किया। विभिन्न प्रकार के फल फूलदार, छायादार व औषधियों गुणों से युक्त पौधे लगाकर उनको लोहे के जंगलों से सुरक्षा प्रदान की। अपने संदेश में संत प्रकाश पुरी महाराज ने कहा के पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा आज एक अहम बात बन गई है और इसकी सुरक्षा के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया के उनका आश्रम पिछले कई वर्षों से संस्था एच ई एस के पौधारोपण कार्य हेतु सहयोग करता आ रहा है एवं भविष्य में भी यथाशक्ति ऐसा करते रहेंगे। इस अवसर पर एच. ई. एस. के संस्थापक अध्यक्ष ग्रीन मैन प्रोफेसर एस. एल. सैनी ने बताया के नगली कुटिया स्थित उक्त आश्रम गत 5 वर्षों से पौधारोपण के कार्यक्रम में हिस्सा लेती आ रही है । उन्होंने बताया कि इस आश्रम के द्वारा शहर के सार्वजनिक स्थलों पर अभी तक सड़कों के किनारे एवं विभिन्न पार्किंग स्थलों पर सैंकड़ों से अधिक पौधे लगाए गए हैं। जिनका पोषण आश्रम के सहयोग से उनकी संस्था एच. ई. एस. कर रही है जिसके परिणाम स्वरूप पिपली स्थित पर्यटक स्थल पैराकीट के बाहर सड़क किनारे, के. डी. बी. रोड तथा कुरुक्षेत्र रेलवे रोड किनारे पेड़ इतने बड़े हो चुके हैं कि लोग अब उनके नीचे छाया का आनंद लेने के साथ साथ अपनी रोटी रोजी कमाने हेतु रेहड़ियों भी लगाने लगे हैं। इस अवसर पर प्रोफेसर एमेरिटस डा. हरी सिंह ने बताया कि एच. ई. एस. का कुरुक्षेत्र चैप्टर पिछले 8 वर्षों से शहर के सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण कर लोगों के सहयोग से उसका संरक्षण कर रही है जिसके फलस्वरूप सैकड़ों पौधे अब पेड़ बन चुके हैं जिनके नीचे ब्रह्मसरोवर एरिया में साधु सन्यासी लोग अपने डेरे लगाकर व अन्य जगहों पर लोग कार पार्किंग कर या अन्य रूप में उनका फायदा ले रहे हैं। इस अवसर पर डा. हरी सिंह सैनी, एस.पी.खोसला, डा. आर.सी. सैनी, अशोक कुमार इत्यादि भी मौजूद रहे।
पौधरोपण करते हुए।