मेहनगर रामलीला मैदान में कलाकारों ने लक्ष्मण शक्ति का रोल अदा किया
डेस्क वैशवारा न्यूज़ मेहनगर तहसील रिपोर्टर जय शर्मा
श्री रामलीला कमेटी मेंहनगर बीती रात रामलीला मंचन में लक्ष्मण शक्ति का बहुत ही मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया गया। आधुनिक युग में इस प्राचीन विधा को बचाकर रखना निश्चित ही चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन रामलीला कमेटी मेंहनगर के पदाधिकारियों और कलाकारों ने तन—मन—धन के समर्पण से इसे जीवंत रखा है। क्षेत्र के ग्रामीण और नगर के लोग भी अपने सारे काम—धाम छोड़कर रोजाना रात्रि इस पौराणिक कथा के मंचन को श्रद्धा—भक्ति के साथ देखने पहुंचते हैं।
कल रात्रि रामलीला में हनुमानजी द्वारा संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राणों की रक्षा करने का मार्मिक प्रसंग दर्शाया गया। मेघनाथ ने अनैतिक रूप से लक्ष्मण पर ब्रहृमास्त्र का प्रयोग किया। सुषेण वैद्य ने घायल लक्ष्मण के उपचार के लिए सुदूर द्रोणागिर पर्वत से विशेष औषधि संजीवनी लाने की बात कही। हनुमानजी ने इस सेवा कार्य भगवान श्रीराम से इस सेवा कार्य को करने की विनती की। उनकी आज्ञा से वीर हनुमान ने असंभव कार्य को भी संभव कर दिखाया। सूर्योदय के पूर्व संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचाए। उक्त प्रसंग में घायल लक्ष्मण के पास बैठे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के विलाप और करुण दृश्य ने दर्शकों की आँखों सेC आंसू छलका दिए। इस लीला को देखने आये सभी भक्त भाव विभोर हो गए