धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से अग्रोहा धाम यात्रा के लिए सैंकड़ों लोग हुए चार बसों में रवाना

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से अग्रोहा धाम यात्रा के लिए सैंकड़ों लोग हुए चार बसों में रवाना।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

चार बसों में बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे अग्रोहा धाम यात्रा के लिए हुए रवाना।

कुरुक्षेत्र, 9 अक्तूबर : अग्रोहा विकास ट्रस्ट की जिला कुरुक्षेत्र इकाई द्वारा अग्रोहा धाम यात्रा के लिए कुरुक्षेत्र से रविवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंगला एवं जिला प्रधान विनय गुप्ता ने चार बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ हुई। कुरुक्षेत्र से यात्रा का आयोजन कर रहे विनय गुप्ता, मुनीष मित्तल एवं वरुण गुप्ता ने बताया कि अग्रोहा धाम में पहुंच कर प्रातः स्मरणीय अग्रकुल नरेश भगवान श्री अग्रसेन महाराज मंदिर, कुलदेवी श्री महालक्ष्मी मंदिर, श्री सरस्वती मंदिर, वैष्णों देवी मंदिर, त्रिपुति बालाजी मंदिर, अमरनाथ गुफा, श्री हनुमानजी मंदिर इत्यादि के दर्शन किए। सभी यात्रियों ने अग्रोहा धाम में शक्ति सरोवर मे स्नान किया व सभी के मंगल की कामना की। यात्रा मे बड़े बजुर्गों, बच्चों व महिलाओं ने भाग लिया।  कुरुक्षेत्र से अग्रोहा धाम के लिए यह दूसरी धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। विजय गर्ग एवं जंग बहादुर सिंगला ने कहा कि ऐसी यात्राओं का समय-समय पर आयोजन करते रहना चाहिए जिससे कि समाज में भाई-चारे की भावना बनी रहे व अपनी जड़ों से जुड़े रहने का सौभाग्य प्राप्त होता रहे। अशोक गर्ग ने कहा कि हमें अग्रसेन जी के दिखाए गए समाजवाद एवं समानता के रास्ते पर चल कर समाज सेवा के प्रकल्पों से जुड़े रहने चाहिए। कपिल मित्तल ने कहा कि अग्रकुल के इतिहास को जान कर अपने आपको धन्य महसूस किया व समाज के लोगो से अपील की कि साल में एक बार परिवार सहित अग्रोहा धाम दर्शन के लिए जरूर आना चाहिए। प्रधान विनय गुप्ता ने यात्रा में जाने वाले सभी अग्रबंधुओं का व विशेष तौर पर सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरुण गुप्ता, विपिन गर्ग, रजनीश गुप्ता, हैप्पी गोयल, प्रमोद बंसल, सतीश बिन्दल इत्यादि भी मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र से अग्रोहा धाम यात्रा में गए दल में शामिल लोग एवं बसों को झंडी देकर रवाना करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर सफाई कर्मचारियों को सेवा ट्रस्ट यूके ने किया सम्मानित

Sun Oct 9 , 2022
त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर सफाई कर्मचारियों को सेवा ट्रस्ट यूके ने किया सम्मानित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सेवा ट्रस्ट यूके भारत के राष्ट्रीय चेयरमैन नरेश मित्तल कार्यक्रम में हुए शामिल। कुरुक्षेत्र, 9 अक्तूबर : त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के शुभ अवसर पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement