हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ने किया राष्ट्रपति का स्वागत

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ने किया राष्ट्रपति का स्वागत।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

हरियाणा की पहचान गीता के संदेश वाला स्मृति चिह्न किया भेंट।

चंडीगढ़, 10 अक्तूबर :
हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पंजाब राजभवन पहुंच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। गुप्ता ने उन्हें पुष्पगुच्छ, माता मनसा देवी का चित्र, चुनरी, प्रसाद और गीता का संदेश देते भगवान श्रीकृष्ण व अर्जुन का स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष और राष्ट्रपति के बीच अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी हुई।
विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि देश की महामहिम राष्ट्रपति पहली बार हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ पहुंचीं हैं। इस अवसर पर उनके साथ देश-प्रदेश से जुड़े अनेक विषयों पर चर्चा हुई है। गुप्ता ने कहा कि महाभारत का धर्मयुद्ध की हरियाणा की पवित्र धरती पर लड़ा गया था। इस अवसर पर यहां धर्म की स्थापना करने वाला गीता का दिव्य संदेश भी दिया गया। गीता के संदेश के रूप में हरियाणा की ओर से विश्व को दिया गया सबसे बड़ा उपहार है। प्रदेश के इतिहास और जीवन मूल्यों के सम्मान के उद्देश्य से ही महामहिम को गीता के संदेश वाला स्मृति चिह्न भेंट किया गया है। पंचकूला को माता मनसा देवी की भूमि माना जाता है। नवरात्रों के तुरंत बाद यहां देश की राष्ट्रपति का आगमन अपने आप में शुभ संकेत है।
चंडीगढ़ स्थित पंजाब राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार : पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं की तैयारियां पूरी। प्रतियोगिता आज से पनोरमा ई होम स्पोर्ट्स कंपलेक्स परिसर में

Mon Oct 10 , 2022
बिहार: पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं की तैयारियां पूरी। प्रतियोगिता आज से पनोरमा ई होम स्पोर्ट्स कंपलेक्स परिसर में खिलाड़ियों में उत्साह देखने लायक। पहली बार सभी विधाओं में बालिका वर्ग की टीम।पनोरमा स्पोर्ट्स ने नया रिकार्ड बनाया है। अभी तक 89 टीमों ने प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।पनोरमा ग्रुप […]

You May Like

Breaking News

advertisement