धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए महंत राजेंद्र पुरी

धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए महंत राजेंद्र पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

महंत राजेंद्र पूरी का ग्रामीण श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत।

कुरुक्षेत्र, 10 अक्तूबर : जय ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी निरंतर कुरुक्षेत्र के विभिन्न गांवों में धर्म प्रचार एवं जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में पहले धर्मनगरी के प्रवेशद्वार पीपली और फिर गांव उदारसी में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर महंत राजेंद्र पुरी ने धर्म प्रचार और ग्रामीणों के कल्याण हेतु परमात्मा से प्रार्थना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया तथा महंत से आशीर्वाद लिया। महंत ने अपने संदेश में कहा कि राजनीति हो या धर्म हिंदुओं को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाला वक्त कठिन होने जा रहा है। अपने बच्चो को और खुद को सनातन की जानकारी होनी चाहिए। सभी को हिंदुत्व के रास्ते पर चलने की जरूरत है। अपनी संस्कृति, अपना धर्म पथ जो हम भूलते जा रहे हैं उसका परिणाम आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ सकता है। कार्यक्रम के आयोजक शुभम बैंश, चौधरी सुरेश बैंस सहित गांव के नौजवानों ने ग्रामीणों के साथ महंत का स्वागत किया। महंत ने समस्त ग्रामीणों के कल्याण और जीवन में तरक्की करने की कामना करते हुए समाज कल्याण के लिए राजनीति में सहमति जताई। इस अवसर पर रजत, आदित्य, अंकित, मनदीप, रोहित, मुनीश, विजय राठी, दर्शन सिंह, पंकज,  रवि रोहटी इत्यादि भी मौजूद रहे।
ग्रामीणों के बीच महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: मदरसे दीन की ही नहीं दुनिया का भी बेहतरीन तालीम देता है : निजामुद्दीन नदवी

Tue Oct 11 , 2022
मदरसे दीन की ही नहीं दुनिया का भी बेहतरीन तालीम देता है : निजामुद्दीन नदवी अल हुदा इस्लामी मकतब चक पहाड़ समस्तीपुर के सौजन्य से मदरसा नूर अली नूर हलई मस्जिद में क्विज प्रतियोगिता आयोजित,सफल छात्र – छात्राओं को किया गया पुरस्कृत हाजीपुर(वैशाली)नई पीढ़ी की शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए,उन्हें […]

You May Like

Breaking News

advertisement