भारतीय राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है नेताजी का जाना : डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

भारतीय राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है नेताजी का जाना : डॉ. गोपाल चतुर्वेदी।

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

उत्तरप्रदेश वृन्दावन : ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक,पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनका भारतीय राजनीति में एक अलग ही जलवा था। उनका कृतित्व उनके नाम के ठीक विपरीत फौलादी था। यदि उन्हें “विकास पुरुष” कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।उन्हें उनकी धर्म निरपेक्षता एवं सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा।क्योंकि उनके सामाजिक सरोकार अत्यंत प्रबल थे।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि स्व. मुलायम सिंह यादव व उनके परिवार से हमारे व हमारे परिवार के घनिष्ठ व अंतरंग संबंध थे। इसलिए मेंने उनकी जीवन यात्रा को निकट से देखा है।वह सहजता, सरलता व उदारता की प्रतिमूर्ति थे।उनका हृदय अत्यंत विशाल था। उनकी अपने देश व समाज के लिए जो अनेकों देनें हैं, उन पर आने वाली पीढ़ियां सदैव गर्व करती रहेंगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अन्नदाता की आवाज, भाकियू किसान हर समय साथ

Tue Oct 11 , 2022
“अन्नदाता की आवाज, भाकियू किसान हर समय साथ” विकास कार्य कीजिये मनमानी नहीं करने देंगे – जिलाध्यक्ष राजा शुक्लाNHAI द्वारा बनाये जा रहे हाईवे कार्य के दौरान कम्पनी की एक और लापरवाही सामने आई, जिसमें छिबरामऊ नगर में डायट के सामने कोई कट प्रस्तावित नहीं था, जिसका विरोध भाकियू किसान […]

You May Like

Breaking News

advertisement