समाज कल्याण में अग्रसर फिरोजपुर फाउंडेशन,फिरोजपुर लंगर सेवा की ओर से सिविल हॉस्पिटल ट्रामा वार्ड के बाहर लंगर सेवा निरंतर जारी है:शैलेंद्र (बबला)

समाज कल्याण में अग्रसर फिरोजपुर फाउंडेशन,फिरोजपुर लंगर सेवा की ओर से सिविल हॉस्पिटल ट्रामा वार्ड के बाहर लंगर सेवा निरंतर जारी है:शैलेंद्र (बबला)

फिरोजपुर में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए यह हमारी संस्था का संकल्प है:जिम्मी कक्कड़

फिरोजपुर 12 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

समाज कल्याण में अग्रसर फिरोजपुर फाउंडेशन,फिरोजपुर लंगर सेवा फिरोजपुर में एकलौती संस्था है जो गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में खाना बांट रही है। श्री शैलेंद्र कुमार (बबला) ने बताया कि हमारी संस्था पिछले सवा 3 वर्षों से मुफ्त में जरूरतमंद लोगों को, दानी सज्जनों के सहयोग से सिविल हॉस्पिटल ट्रामा वार्ड में जाकर लंगर बांटने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि तकरीबन 1000 जरूरतमंद व्यक्तियों को इस संस्था द्वारा भोजन कराया जाता है। जिसमें कुछ भिखारी, बुजुर्ग दंपति भी शामिल हैं। जिनको उनके घरों तक लंगर भेजने का कार्य संस्था के सदस्य करते हैं। खाने में रोजाना दाल चावल, खिचड़ी और प्रसादे परोसे जाते हैं। डिसएबल बच्चों को दूध भी दिया जाता है। लंगर वितरण करने का समय दोपहर 12:00 बजे और शाम 7:00 बजे का रखा गया है।

श्री मुकेश (जिम्मी) कक्कड़ और अशोक शर्मा वरिष्ठ समाज सेवकों ने बताया कि हमारा संकल्प है कि फिरोजपुर में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए और कहा कि कोई भी दानी सज्जन अगर लंगर सेवा में अपनी सेवा निभाना चाहता है तो हमें संपर्क कर सकता है। दान देने वालों का हमारी संस्था पाई पाई का हिसाब रखती है और लंगर सेवा में दिया गया दान सिर्फ और सिर्फ लंगर में ही खर्च किया जाता है। इसलिए हमें सहयोग करने वाले सज्जनों की गिनती दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

इस मौके पर शैलेंद्र कुमार (बाबला) मुकेश (जिम्मी) कक्कड़ ,अशोक शर्मा ,पीसी कुमार, रजिंदर ओबरॉय, अमन चावला, कुणाल सेठी, सुनील शर्मा,गतिंदर कमल, राहुल ओबरॉय एवं सनी मोंगा इत्यादि ने लंगर बांटने की सेवा निभाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास : दीपशिखा

Wed Oct 12 , 2022
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास : दीपशिखा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल द पर्ल प्राचार्या दीपशिखा बेनीवाल ने दी करवाचौथ की बधाई। कुरुक्षेत्र, 12 अक्टूबर : ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल द पर्ल प्राचार्या दीपशिखा बेनीवाल ने स्कूल की […]

You May Like

Breaking News

advertisement