![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221013-WA0021-1024x768.jpg)
सत्रह अनाथ बच्चों को नौ हजार रूपए का चेक वितरण किया गया
अररिया
गुरुवार को कार्यालय जमात इस्लामी हिंद अररिया में 17 अनाथ बच्चों को 9-9 हजार रुपए के चेक दिए गए। यह रकम ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन दिल्ली की तरफ से दिया जाता है। और यह शिक्षा हासिल करने हेतु सहयोग दिया जाता है। इस मौके पर श्री साद रहमान (ऑर्फन डिपार्टमेंट) और फैसल जमाल (कोऑर्डिनेटर बिहार जोन) मौजूद थे। इनके अलावा जमात इस्लामी हिंद अररिया शाखा के अध्यक्ष जनाब मकसूद आलम साथ में अरशद हुसैन फलाही शम्स आजम और जकी अनवर मुजाहिद मौजूद थे।