मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना कीमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आम का पौधा लगाया
जांजगीर चांपा सक्ती, 13 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान सक्ती जिले के जैजैपुर विधानसभा के ग्राम कांशीगढ़ में स्थित माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने माँ चंद्रहासिनी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में आम का पौधा भी लगाया।
भेंट मुलाकात : ग्राम कांशीगढ़
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात स्थल, कांशीगढ़ पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।