उत्तराखंड: किसान नेता की गोली मारकर हत्या,

काशीपुर: उत्तराखंड के काशीपुर में किसान नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए मुंह ढापे बदमाशों ने किसान नेता पर गोली चलाई और फरार हो गए। महल सिंह (70) कांग्रेस के दमदार नेता रहे हैं।

कुंडेश्वरी के ग्राम जुड़का नंबर एक निवासी किसान नेता महल सिंह की बाइक सवार लोगों ने पांच राउंड गोली चला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

वहीं घटना के बाद से महल सिंह के घर के बाहर भारी भीड़ लगी है। जुड़का नंबर दो निवासी महल सिंह 70 गुरुवार सुबह अपने घर के बाहर बैठ कर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान यहां दो बाइकों से नकाबपोश पहुंचे।

हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की। जिससे महल सिंह यही जमीन पर गिर पड़े। गोलियों के आवाज सुन परिजन दौड़े बाहर चले आए, तो देखा महल सिंह जमीन पर गिरे थे। आनन फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने की पांच सदस्यीय कमेटी गठित

Thu Oct 13 , 2022
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने की पांच सदस्यीय कमेटी गठित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 गठित कमेटी ने छात्रों से की बातचीत, धरने समाप्त करने की अपील की। कुरुक्षेत्र, 13 अक्टूबर : कुवि प्रशासन अपने विद्यार्थियों के हितों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा महिला […]

You May Like

Breaking News

advertisement