सांसद नायब सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने मोदी से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का कुरुक्षेत्र में ठहराव की उठाई मांग

सांसद नायब सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने मोदी से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का कुरुक्षेत्र में ठहराव की उठाई मांग।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती व सूर्यग्रहण मेले में पहुंचते है लाखों श्रद्धालुगण।

कुरुक्षेत्र : वीरवार दोपहर को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के स्वागत समारोह के दौरान कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद नायब सैनी, विधायक सुभाष सुधा व भाजपा जिला कुरुक्षेत्र बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन आश्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व रेलवे मंत्री अश्वनी शैणवी से मांग की है कि चूंकि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र अपनी धार्मिक महत्ता के लिए पूरे विश्वभर में अपनी एक अलग पहचान रखता है अत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी शैणवी से मांग की गई कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दोनों ओर का ठहराव किया जाए ताकि इस ट्रेन के माध्यम से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुगण कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक व धार्मिक तीर्थ स्थलों का अवलोकन कर सके। सांसद नायब सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने रेलवे स्टेशन पर सैंकड़ों की संख्या में मौजूद भाजपाइयों व अन्य रेलवे यात्रियों को भरोसा दिलाया कि वे इस मांग को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी शैणवी से मिलेंगे ताकि कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर भी वंदे भारत ट्रेन का ठहराव हो सके। भाजपा जिला कुरुक्षेत्र बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक व भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष पवन आश्री की लीडरशिप भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ से जुड़े फतेहचंद गांधी सहित अनेक वरिष्ठ भाजपाईयो ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में मौजूद हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज व ट्रेन में मौजूद अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं व यात्रियों के साथ-साथ ट्रेन में मौजूद रेलवे के कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा करके उनका भव्य स्वागत भी किया। उनके साथ हरियाणा प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा, हरियाणा प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी के सदस्य रविंद्र सांगवान, कुरुक्षेत्र जिला के महासचिव सुशील राणा व सुनील चौधरी, मीडिया प्रभारी विनित कवातरा, वरिष्ठ भाजपा नेता विनित बजाज, भाजपा नेत्री रेणू खुंगर, भाजपा नेत्री ज्योति खंगवाल, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक अशोक जाडो, थानेसर भाजपा अध्यक्ष दीपक चौहान, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के आरके सिक्का, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष बाबूराम टाया, भाजपा महामंत्री एवं पूर्व विधायक डा. पवन सैनी की प्रतिनिधि उनकी पत्नी ममता सैनी, घुमन्तु बोर्ड के वाइस-चेयरमैन जय सिंह पाल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रविन्द्र सांगवान, जिला सचिव रेणू खुग्गर, जिला मीडिया प्रमुख विनीत कवातरा, जिला उपाध्यक्ष तेजिंद्र गोल्डी, धीरज वालिया, देवी दयाल शर्मा, सतपाल गढी रोडान, आईटी प्रमुख विक्रम शर्मा, सह मीडिया प्रभारी शैलेश वत्स, प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति मोर्चा रामपाल पाली, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य युवा मोर्चा साहिल सुधा, बैकवर्ड मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसविन्द्र बहादुर पुरा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष पृथ्वी सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष परम जीत कश्यप, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पवन आश्री, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीप सांगवान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नवाब अली, सुशील राणा, अनु मल्यान, हरीश अरोडा, दीपक चौहान, अनूप सिंगला, नवाब सिंह संधू, विकल चौबे, जितेन्द्र अग्रवाल, अमित रोहिल्ला, बाबू राम टाया, उमा शंकर, रामपाल डाबर, अशोक जाडू, हैरी सैनी, ज्योती खंगवाल, ललित माटा, तुषार सैनी, विपिन माथुर आदि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व सरपंच शिव राम के परिवार को महंत राजेंद्र पुरी महाराज ने दी सांत्वना

Thu Oct 13 , 2022
पूर्व सरपंच शिव राम के परिवार को महंत राजेंद्र पुरी महाराज ने दी सांत्वना। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 13 अक्तूबर : पूर्व सरपंच शिव राम के परिवार को सांत्वना देने के लिए जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी उनके निवास स्थान पहुंचे। उपमंडल […]

You May Like

Breaking News

advertisement