हरियाणा: कुवि परिसर में एनएसएस यूटीडी इकाई द्वारा महा स्वच्छता अभियान चलाया गया

कुवि परिसर में एनएसएस यूटीडी इकाई द्वारा महा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 19 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की यूटीडी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा बुधवार को कुवि के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ के मार्गदर्शन में यूनिवर्सिटी मार्किट में महा स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रातः 8 बजे कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, डॉ. राजकमल, डॉ. मनीषा संधू एवं डॉ. दीप्ति चौधरी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस अभियान में 70 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लेकर यूनिवर्सिटी मार्किट एवं आस-पास की जगहों पर सफाई करते हुए दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने गीला एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग करने के बारे में भी विस्तार से बताया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने 10 किलो वेस्ट प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित किया। सेनिटेशन विभाग के अधिकारी एवं सफाई कर्मचारियों ने भी इस अभियान को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया। अंत में स्वयंसेवकों ने पर्यावरण स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त धरती से संबंधित नारे भी लगाए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: पंचकूला की विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा,घरों से गारबेज उठाने का काम तसल्ली से नहीं करने वाली कंपनी की रुक सकती है पेमेंट

Thu Oct 20 , 2022
पंचकूला की विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा,घरों से गारबेज उठाने का काम तसल्ली से नहीं करने वाली कंपनी की रुक सकती है पेमेंट। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 पंचकूला, 19 अक्तूबरविधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पंचकूला में चल रही स्थानीय शहरी निकाय विभाग की […]

You May Like

advertisement