हरियाणा: पंचकूला की विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा,घरों से गारबेज उठाने का काम तसल्ली से नहीं करने वाली कंपनी की रुक सकती है पेमेंट

पंचकूला की विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा,घरों से गारबेज उठाने का काम तसल्ली से नहीं करने वाली कंपनी की रुक सकती है पेमेंट।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पंचकूला, 19 अक्तूबर
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पंचकूला में चल रही स्थानीय शहरी निकाय विभाग की विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा की है। इस सिलसिले में बुधवार को विधान सभा सचिवालय में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और निदेशक समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। बैठक में घर-घर से कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, झुरिवाला कचरा निष्तारण प्लांट, एलईडी लाइट परियोजना, नगर निगम की आमदनी बढ़ाने के लिए विज्ञापन नीति, कोट-बिल्ला में प्रस्तावित आवास परियोजना, सीएंडडी वेस्ट तथा खनन इत्यादि मसलों पर गहन चर्चा हुई है।
इस दौरान संपत्ति कर वसूलने वाली एक निजी कंपनी की कार्यशैली पर सवाल उठे। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि शहरवासियों की प्रॉपर्टी आईडी व्यवस्थित ढंग से बने तथा किसी को भी अनावश्यक रूप से संपत्ति कर जमा करवाने के नोटिस नहीं आने चाहिए। इससे लोगों का समय जाया होता है। कोट और दबकौरी गांव में खनन पर भी विस अध्यक्ष ने संज्ञान लिया।
बैठक में घरों से गारबेज इकट्ठा करने का भी चर्चा में रहा। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्य जिस कंपनी को दिया गया है, उसकी समीक्षा करनी चाहिए।
ज्ञान चंद गुप्ता ने खटौली गांव में वर्ष 2012 में अनुसूचित जातियों को आवंटित 100 गज के प्लॉटों को भी बदलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर ये प्लॉट काटे गए हैं, वहां से बिजली की हाई टेंशन लाइन गुजरती है। इसलिए आवंटियों को ये प्लॉट अन्य जगह पर देने चाहिए।
विधान सभा अध्यक्ष ने चंडी कोटला में प्रस्तावित एजुकेशन सिटी परियोजना के लंबित होने पर भी अधिकारियों से जवाबतलबी की। इस पर अधिकारियों ने बताया कि जिला नगर योजना विभाग ने प्रदेश योजना विभाग को प्रस्ताव भेजा हुआ है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अगले माह अर्थात नवंबर में इसे प्रकाशित कर दिया जाएगा।
पंचकूला में चल रही स्थानीय शहरी निकाय विभाग की विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा करते विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: जयराम कन्या महाविद्यालय में आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत शिविर आयोजित

Thu Oct 20 , 2022
जयराम कन्या महाविद्यालय में आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत शिविर आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 छात्राओं ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ ली। कुरुक्षेत्र, 19 अक्तूबर : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप […]

You May Like

advertisement