तीन दिवसीय राम लीला का हुआ शुभारंभ-
✍🏻 विजय दुबे
तेजीबाजार -(जौनपुर)–
स्थानीय चौखड़ा गांव में श्री सांई सीताराम धर्म मण्डल धरिकारे बीर बाबा पर सुप्रसिद्ध तीन दिवसीय राम लीला का शुभारंभ हुआ।
रामलीला में प्रथम दिन सर्वप्रथम समाज सेवी नंदलाल ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया, इसके बाद पाठकर्ताओं के द्वारा धनुष यज्ञ-सीता स्वयंवर दृश्य का मंचन किया गया, जिसमें राम का अभिनय अंकुश, लक्ष्मण अमन, सीता पवन, जनक नीरज पांडेय, रावण आनंद सिंह, घसेटुआ आशीष सिंह, वहीं राकेश सिंह के द्वारा धुधुआ राजा का सुंदर अभिनय किया गया, जिसे देखकर पंडाल में उपस्थित लोग आनंद विभोर हो गए, वहीं हास्य कलाकार के रुप में मुन्ना सिंह (मुन्नू) ने दर्शकों को खूब हंसाया।।
रामलीला का संचालन ओम प्रकाश सिंह व विवेक शर्मा ने किया।
इस अवसर पर विजय कुमार सिंह अध्यक्ष, शिवकुमार सिंह उपाध्यक्ष, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय कोषाध्यक्ष,पं0 शालिक राम दुबे उपकोषाध्यक्ष, अनुज कुमार सिंह मार्गदर्शक, लालचंद्र सेठ संगठन मंत्री, रामचंदर सह निर्देशक व साज सज्जा प्रभारी, विजय दुबे मीडिया प्रभारी, जय प्रकाश सिंह (डब्बू) व्यवस्थापक, संतोष कुमार सह व्यवस्थापक, धीरज दुबे, विशाल दुबे, विशेष दुबे, जतिन सिंह, रौनक सिंह, कृष्णा सिंह, अमन सिंह एवं राजू गौतम सहित सैकड़ों रामभक्त पंडाल में मौजूद रहें।।