हरियाणा: मिनी पैराडाइज स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

मिनी पैराडाइज स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य पर गांव उमरी, पंजाबी धर्मशाला में मिनी पैराडाइज स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में 150 से अधिक बच्चों के स्वास्थ्य की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा की गई। बाल रोग विशेषज्ञ एवं डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. शंभू दयाल शर्मा ने अभिभावकों संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का हृदय व मन दोनों ही कोमल होते हैं। बच्चों को जिस सांचे में ढाला जाएगा, उनका मन-मस्तिष्क वेसा ही बनेगा। बच्चे सबसे अधिक उछल-कूद करते हैं इसलिए ज्यादा पौष्टिक और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ ही बच्चों को देना चाहिए। हालही में जंक फूड का प्रचलन ज्यादा हो चला है। जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक हैं। जंक फूड खाने से बच्चे अल्प आयु में ही गंभीर बीमारी का शिकार हो जाते हैं और उनका शारीरिक विकास भी ठीक से नहीं हो पाता। इसलिए अभिभावकों को बच्चों को पौष्टिक आहार ही देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर बच्चे स्वस्थ होंगे, तो देश के अच्छे नागरिक बनेंगे और देश की प्रगति में योगदान देंगे। इसलिए मां-बाप व शिक्षक का दायित्व बनता है कि वे बच्चों पर अधिक से अधिक ध्यान दे। बाल हृदय हष्ट-पुष्ट होगा, तो निश्चित रूप से भारत का भविष्य भी उज्जवल होगा। इस अवसर पर स्कूल हेड शक्ति शर्मा, पीजी स्कॉलर डॉ. शैसन सिहं, डॉ. अंजू, डॉ. सूनेना व ग्रामीण, प्रदीप, विनोद, तेजप्रताप, देवेंद्र,ममता सैनी, खुशी, मुकेश और पूनम उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: आचार्य त्रयंबकेश्वर चैतन्य महाराज गो. अतुल स्मृति सम्मान से अलंकृत

Thu Oct 20 , 2022
आचार्य त्रयंबकेश्वर चैतन्य महाराज गो. अतुल स्मृति सम्मान से अलंकृत। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 उत्तरप्रदेश वृन्दावन : परिक्रमा मार्ग स्थित स्वामी करपात्र धाम आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत श्रीराधा सनेह बिहारी सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने स्वामी करपात्र धाम के अध्यक्ष […]

You May Like

advertisement