![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221021-WA0022-1024x1024.jpg)
कार्तिक मास की पावन एकादशी पर निकाली प्रभातफेरी
फ़िरोज़पुर 21 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता} :-
कृष्ण पक्ष कार्तिक मास की पावन एकादशी की अमृत बेला पर शहर की धार्मिक संस्था अमृत वेला प्रभात सोसायटी के सदस्यों नें संस्था के कोशाध्यक्ष श्री कुलवंतराय सलूजा के निवास स्थान धवन कालोनी से सत्संग कर प्रभातफेरी निकाली जिसमे भारी संख्या में भक्तों नें भाग लियाਵ श्री राजेश सचदेवा नें कार्तिक मास की एकादशी की महिमा बताई। महंत नारायण दास पाली अरुन नन्दा करन मोंगा प्रिंस चावला पंडित राजेश वासुदेवा सभी नें सुन्दर भजन गाए विपर बन्धु शर्मा नें आई संगत पर फूलों की बरखा कर संगत को निहाल किया। श्री सचिन नारंग नें राधे राधे कृपा बरसादे धुन पर सभी झूमते नज़र आए। सत्संग में श्री विमल गल्होत्रा ओम प्रकाश मेहरा अश्वनी धवन गतीन्द्र कमल जगदीश मक्कड़ प्रदीप चानना विपन उप्पल मोहित कुमार गुलशन चावला राजन जोशी मनोज़ गखड़ दीपक जोशी व मातृशक्ति श्रमती नीलम सलूजा रेनू कटारिया रेखा ढल शांता छाबड़ा रमेश सेठी लज्या ममता नव दुर्गा मन्दिर कमेटी की समस्थ मातृशक्ति शामिल हुई।