![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221021-WA0055-1024x768.jpg)
प्रसिद्ध कथावाचक सुकदेवाचार्य ने श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र 21 अक्तूबर : दुखभंजन महादेव मंदिर में कार्तिक मास और सूर्यग्रहण के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथाव्यास शुकदेव आचार्य ने कुरू वंश,भक्त धु्रव प्रसंग और भगवान कपिल अवतार का उल्लेख किया।कथा के यजमानों सहित विधायक सुभाष सुधा ने सर्वदेव एवं भागवत पूजन करके कथावाचक शुकदेव आचार्य को तिलक लगाया। अनुष्ठान में सुबह 51 ब्राह्मणों द्वारा सवा लाख गायत्री मंत्र जाप भी चल रहा है। भागवत प्रवचनों में शुकदेवाचार्य ने कहा कि सतयुग के दौरान अवधपुरी में राजा उत्तानपद राज किया करते थे। उनकी बड़ी रानी का नाम सुनीति था और उनके कोई संतान नहीं थी। देवर्षि नारद रानी को बताते हैं कि यदि तुम दूसरी शादी करवाओगी तो संतान प्राप्त होगी। रानी अपनी छोटी बहन सुरुचि की शादी राजा से करवा देती है और समय आने पर उससे एक संतान की उत्पत्ति होती है। उसी समय कुछ दिनों के बाद बड़ी रानी भी एक बालक को जन्म देती है। पांच वर्ष बाद जब राजा अपने बेटे का जन्म दिन मना रहे थे तो बालक धु्रव भी बच्चों संग खेलता हुआ उनकी गोद में बैठ गया, जिस पर बड़ी रानी उसको लात मारकर उठा देती है और उसे कहती है कि यदि अपने पिता की गोद में बैठना है तो अगले जन्म तक इंतजार कर। बालक धु्रव यह बात चुभ जाती है और वह वन में जाकर कठिन तपस्या करने लगते हैं। उसकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु उन्हें दर्शन देते हैं और उन्हें मनचाहा वरदान देने का वचन देते हैं। इस प्रसंग से यह शिक्षा मिलती है कि किसी में भेदभाव नहीं करना चाहिए और प्रभु की भक्ति में कोई विघ्न नहीं डालना चाहिए।कथा के बीच-बीच में गायक सीताराम कश्यप और अरुण शर्मा द्वारा मधुर भजन सुनाए गए।भागवत आरती में आचार्य नरेश कौशिक, माँ शाकम्भरी देवी सेवक मंडल के अध्यक्ष अशोक शर्मा बाली, मस्त फक्कड़नाथ शिव शक्ति आश्रम ट्रस्ट कुरूक्षेत्र के प्रधान जितेंद्र बंसल, हरियाणा ड्राईक्लीनर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण लाल मेहता, एडवोकेट मनमोहन शर्मा, डॉ.
शालिनी शर्मा,जय कुमार शर्मा, मोहन भारद्वाज, रोजी शर्मा, हेमराज, सुनील अंगीरस,राकेश कंसल, ललित चावला, श्याम जुनेजा, अरुण गौड़, प्रवीण शर्मा, डॉ.अनिल शर्मा, देवेन्द्र कुमार, दीपक शर्मा,पार्थ पाठक,सुरेश शर्मा, अशोक आश्री, गोपाल शर्मा, ज्ञानचंद शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, विजय ठाकुर, अनुराधा पाठक, अर्चना शर्मा,कांता आश्री, सुषमा शर्मा, किरण गौड़,सुनीता वालिया, मिथलेश, अनीता बाली व सुमन बंसल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।