रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
अररिया
अंचल के अररिया आर एस स्थित मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल प्रांगण में दीपावली के पूर्व संध्या पर बच्चों को साफ सफाई और रोशनी के पर्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रंगोली प्रतियोगिता, दीया मेकिंग प्रतियोगिता और अन्य प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें क्लास 6 से 10 तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों के द्वारा बनाए गए रंगोली के रंगों ने परिसर में रंगों की छटा बिखेर दी। रंग-बिरंगे सजी सजाई दीपों की छटा अलग ही मन मोह रही थी। इस मौके पर सोमदत्ता चक्रवर्ती और अर्जुन झा सर ने बच्चों को दीपावली के महत्व को बताते हुए सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील की अपने आसपास साफ-सफाई रखने उपेक्षित लोगों में मिठाई बांटने और प्रकृति सुलभ पटाखे जलाने के महत्व का विवरण दिया। उपरोक्त प्रतियोगिता में माही, प्रिया, मन्नत, शुभम, स्वाति,आयुषी, कृति, एंजल, काव्या,साक्षी वैदिक, प्रगति, ऋचा आदि बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निदेशक श्री संजय प्रधान ने सभी अभिभावकों और बच्चों को दीपावली, काली पूजा और छठ पूजा की अनेकोनेक सुभेच्छा जताई और सुरक्षित रहने के निर्देश दिए। अध्यक्ष रामस्वरूप रुंगटा और उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद रुंगटा जी ने सभी बच्चों तथा स्टाफ और उनके परिवार के सदस्यों को दीपावली भाईदूज और छठपर्व की बधाई दी और उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल असेंबली में बच्चों को पटाखों के दुरुपयोग से होने वाले प्रदूषण के बारे में बताया और इसका पशु पक्षियों पर होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बच्चों को समझाया।