सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने मनाई इको फ्रेंडली दीपावली।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया चला रहा है पर्यावरण संरक्षण अभियान।
कुरुक्षेत्र, 22 अक्तूबर : सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूरे कुरुक्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत बच्चों, युवाओं, ग्रामीणों एवं अन्य नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय भौर सैयदा में इको फ्रेंडली दीपावली बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय इंचार्ज रेणुका मित्तल ने किया। उन्होंने सभी बच्चों व विद्यालय स्टाफ को दीपावली की शुभकामनाएं दी। बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक खंड कोऑर्डिनेटर सुमन सैनी ने की। उन्होंने शानदार कार्यक्रम के लिए सभी बच्चों व स्टाफ की प्रशंसा की। साथ ही सभी को इको दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी बच्चे घर से मिट्टी के दिये बनाकर लाए थे। सभी बच्चों द्वारा दीप प्रज्वलित किए गए। बच्चों व स्टाफ ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय इंचार्ज रेणुका मित्तल ने सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल का धन्यवाद किया। जिन की बदौलत आज सभी बच्चों को सेवा ट्रस्ट यूके की को-स्पोंसर डाबर के रियल जूस बांटे गए। इस मौके पर सीमा शर्मा, प्रवीन कुमारी, रजनी देवी, ओम प्रकाश इत्यादि मौजूद रहे।
इको फ्रेंडली दीपावली मनाने के अवसर पर बच्चे एवं टीचर।