![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221023-WA0004-1024x462.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221023-WA0003-1024x462.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221023-WA0002-1024x462.jpg)
चौखड़ा गांव में आयोजित तीन दिवसीय रामलीला के अंतिम दिन लक्ष्मण शक्ति-मेघनाद बध दृश्य का हुआ मंचन —
अंतिम दिन भव्य मेले का हुआ आयोजन –
✍🏻 विजय दुबे
तेजीबाजार -(जौनपुर)-
स्थानीय चौखड़ा गांव में श्री सांई सीताराम धर्म मण्डल धरिकारे बीर बाबा पर आयोजित तीन दिवसीय राम लीला का भव्य मेले के आयोजन के साथ समापन किया गया,रामलीला के अंतिम दिन उक्त गांव के पूर्व प्रधान विजय भारत यादव के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर रामलीला की शुरुआत की गई,इसके बाद पाठकर्ताओं के द्वारा लक्ष्मण शक्ति-मेघनाद बध दृश्य का मंचन किया गया,जिसमें राम का अभिनय आशीष सिंह,लक्ष्मण मोनू दुबे,हनुमान राजकुमार सिंह,अंगद राकेश सिंह,आनंद सिंह कुंभकरण एवं नीरज पांडेय ने मेघनाद का सुन्दर अभिनय किया।
अंतिम दिन की रामलीला में जहां एक तरफ राम का विलाप सुनकर पंडाल में बैठे रामभक्तों की आंखें नम हो गई,वहीं दूसरी तरफ कुंभकरण ने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाया।
रामलीला का संचालन ओम प्रकाश सिंह व विवेक शर्मा ने किया।
इस अवसर पर- विजय कुमार सिंह अध्यक्ष,शिव कुमार सिंह उपाध्यक्ष,विजय दुबे मीडिया प्रभारी,शालिक राम दुबे,त्रिवेणी प्रसाद पांडेय,जय प्रकाश सिंह डब्बू,अनुज सिंह,धीरज दुबे,शनि सिंह एवं मनोज पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में रामभक्त पंडाल में उपस्थित रहें।।