सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का स्वच्छता व स्वास्थ्य के बाद अब मतदाता जागरूकता अभियान।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र के थानेसर एवं लाड़वा खंड में मतदाता जागरूकता अभियान।
कुरुक्षेत्र, 23 अक्तूबर : सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा लगातार चलाए जा रहे स्वच्छता एवं स्वास्थ्य अभियान के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। इसी अभियान के अंतर्गत कुरुक्षेत्र जिला के थानेसर एवं लाड़वा खंडों के दर्जनों गांवों के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुरुक्षेत्र में सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि इसी तरह से सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया की टीम द्वारा चेयरमैन पवन मित्तल व जिला ई लर्निंग संयोजक पवन मित्तल के मार्गदर्शन में राजकीय प्राथमिक पाठशाला पटाक माजरा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रिटर्निंग अधिकारी बरखा राम की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक पाठशाला के प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने उपस्थित ग्राम सभा सदस्यों को 100 प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया। रिटर्निंग ऑफिसर ने भी सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के द्वारा चलाये गए मतदाता जागरूकता अभियान की तारीफ की। साथ ही लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा सभी को रियल जूस की बोतल भेंट की गई।
सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते हुए लोग।