जग में सीताराम का होवें जय जयकार…दीपावली की अमृत बेला पर निकाली प्रभातफेरी
फ़िरोज़पुर 24 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-
अमृत वेला धार्मिक संस्था नें निर्मल अजीत अरोड़ा भारत मेडिकोज के सहयोग से सत्संग कर प्रभातफेरी निकाली। सत्संग में प्रभु राम के अयोध्या आगमन की ख़ुशी के भजन गाए। श्री अश्वनी शर्मा जगदीश मक्कड महंत नरायण दास पाली अरुन नन्दा व सचिन नारंग नें सभी मिल “मंगल गाओ रे अवध में राम आए है* भजन गाया सत्संग के उपरांत सभी भक्तों नें कम्बोज़ नगर में प्रभातफेरी निकाली। दीवाली की सुबह सीताराम राम राम का जाप करते देख सभी नगर निवासी बाहर आ प्रभातफेरी में शामिल भक्तों का स्वागत करते दिखे। सत्संग कर प्रभातफेरी निकाल सभी सदस्य गौ शाला गए यहाँ सभी सदस्यों नें गौ माता को गुड़ के साथ हरा चारा खिलाया। सभी सदस्यों नें गौ माता के साथ चरणों में गौशाला में दीपावली मनाई इस मौके पर श्री विपर बन्धु शर्मा, कुलवंतराय सलूजा मनमोहन सयाल विक्रम बजाज, रमन बजाज, गतिन्दर जी, पीषुश अरोड़ा, उंकेश अरोड़ा, दीपक जोशी प्रदीप चानना, अश्विन शर्मा राजेश वासुदेवा गुलशन चावला महंत शिवनाथ मातृशक्ति वीनु अरोड़ा, ज्योति जोशीश् श्रीमति बजाज एवं शीनु बजाज व अन्य उपस्थित थे।