भगवान श्री कृष्ण अपने सभी प्रिय भक्तों की रक्षा करते हैं : महंत जगन्नाथ पुरी।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई गोवर्धन पूजा।
कुरुक्षेत्र, 26 अक्तूबर : मारकंडा नदी के तट पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में वर्ष के अंतिम सूर्य ग्रहण के अगले दिन विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी तथा अन्य संत महापुरुषों के सान्निध्य में इस मौके पर गोवर्धन महाराज की मूर्ति बनाकर पूजा अर्चना की गई। इसके उपरांत मंदिर परिसर में भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन के बाद अन्नकूट के अवसर पर गोवर्धन महाराज को छप्पन भोग का लगाया गया और प्रसाद वितरित किया गया। इस पर महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि इस पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण अपनी शरण में आए अपने प्रिय भक्तों एवं हर प्राणी की रक्षा करते हैं। इस मौके पर स्वामी अमर दास, स्वामी संतोषानंद, स्वामी सीता राम, मयूर गिरि, नाजर सिंह, दीपक अरोड़ा, सुक्खा सिंह, भाना राम, बिल्लू पुजारी, देवकी शर्मा, वंन्दना, मंजीत कौर, नीलम शर्मा, संतोष, राज रानी, बबिता इत्यादि मौजूद थे।
पूजन के उपरांत भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।