सामाजिक कार्यकर्ता सह जदयू नेता का असामयिक निधन से शोक
पूर्व विधायक ज़ाकिर अनवर सहित हजारों लोगों ने मरहूम के जनाजे में हुए शामिल
अररिया
सिमराहा थाना क्षेत्र के बोकड़ा पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता मो मज़हर आलम का इंतकाल मंगलवार देर शाम इलाज के लिए सिल्लीगोड़ी जाने के क्रम मे रास्ते में हो गई। वह लगभग 55 वर्ष के थे और स्वस्थ्य भी थे। मंगलवार को उन्हें अचानक सीने में दर्द होने पर अररिया ले जाया गया। जहाँ से बेहतर इलाज के लिए उन्हें आनन फानन सिल्लीगोड़ी ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। वह नेक दिल और शरीफ मिजाज़ के इंसान थे। हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर अग्रणी भूमिका निभाते थे। लोगों के दुःख दर्द में खड़े रहते थे। एक बार पैक्स अध्यक्ष भी चुने गये। मुखिया उम्मीदवार होने के करण उन्हें लोग मुखिया जी से ही सम्बोधित करते थे। वह अपने पीछे पत्नी एक पुत्र और दो पुत्री छोड़ गये। बुधवार को उन्हें हल्दिया स्थित स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिए गए। इनके जनाजे की नमाज में हजारों लोग शामिल हुए। इनके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक ज़ाकिर अनवर, बबलू भाई, पूर्व सरपंच फैयाज आलम, प्रखंड प्रमुख सुरेश पासवान, पंचायत के मुखिया मो रिजवान आलम, सरपंच यहया, जिप सदस्य इश्तियाक आलम, सामाजिक कार्यकर्ता इम्तियाज अंसारी,बशीर भाई, पूर्व वार्ड पार्षद मो आशिक, पूर्व जिप सदस्य दिलीप पटेल, समिति सदस्य मो ईमाम, पैक्स अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता उर्फ़ पिंटू भगत, मो सलमान, पूर्व मुखिया मो मुश्ताक, सामाजिक कार्यकर्ता मो अफाक, मो एहरार, गौतम कुमार उर्फ़ मोती मंडल, तहसीन आलम सहित सैकड़ो लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। वहीं सभी लोगों ने मरहूम के लिए अल्लाह ताला से की कि उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला से आला जगह अता फरमाए,,, आमीन