अतरौलिया आज़मगढ़: भावी चेयरमैन प्रत्याशी भाजपा विवेक कुमार जायसवाल की देखरेख में नम आंखों से लक्ष्मी-गणेश को दी गई विदाई, श्रद्धालुओं ने लगाए मां के जयकारे

भावी चेयरमैन प्रत्याशी भाजपा विवेक कुमार जायसवाल की देखरेख में नम आंखों से लक्ष्मी-गणेश को दी गई विदाई, श्रद्धालुओं ने लगाए मां के जयकारे

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ क्षेत्र में दीपोत्सव पर्व धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थापित लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा का बुधवार को नम आंखों से विसर्जन नदियों व तालाबों में कर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। क्षेत्र के बरन चौक,केसरी चौक, जायसवाल त्रिमुहानी , दुर्गा चौक , थाना रोड, बरन चौक, नेताजी जगदीश चौक से बुधनिया रोड आदि स्थानों पर दीपोत्सव पर्व पर लक्ष्मी गणेश जी की पूजा शांति एवं सौहार्द के साथ संपन्न हो गया। विभिन्न पूजा समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रतिमा का विसर्जन क्षेत्र में स्थित नदी एवं तालाब में पूजा-अर्चना व महाआरती के साथ कर दी गई। प्रतिमा विसर्जन के लिए पूजा स्थल से शोभायात्रा निकाली गई। नम आंखों से श्रद्दालुओ ने लक्ष्मी गणेश काली जी के प्रतिमा का विसर्जन किया। मूर्ति विसर्जन के दौरान भावी चेयरमैन प्रत्याशी भाजपा पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल विवेक कुमार जायसवाल लक्ष्मी गणेश की मूर्ति विसर्जन के दौरान शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए अपने समर्थकों के साथ पुरे समय मौके पर मौजूद रहे।
इस मौके पर धर्मात्मा जायसवाल, मनोज जायसवाल, अंकित जायसवाल, जगमोहन सोनी, विष्णु सोनकर, रामरतन उर्फ भुटावल सोनकर, राज कुमार उर्फ राजू जायसवाल, संजय मद्धेशिया, सोनू सोनकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत सरकार ने ‘विशेष अभियान 2.0’ की शुरूआत की है जो 02 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर, 2022 तक

Thu Oct 27 , 2022
भारत सरकार ने ‘विशेष अभियान 2.0’ की शुरूआत की है जो 02 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर, 2022 तक चलेगी। विशेष अभियान 2.0 के अनुपालन में रेल मंत्रालय ने पूरे रेल तंत्र को शामिल किया है। स्टेशनों की मशीनों से सफाई करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। […]

You May Like

advertisement