ऑस्ट्रेलिया से आया विनायक भैया दूज पर बहन सुकन्या से टिका करवाने।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
प्रेम और विश्वास का बंधन दर्शाता है भैया दूज का त्यौहार: सुकन्या कौशिक।
दुख:भंजन कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया भैया दूज का त्यौहार।
कुरुक्षेत्र, 27 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र की दुख:भंजन कॉलोनी में भैया दूज का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर दुख:भंजन कॉलोनी की सुकन्या कौशिक ने बताया कि भैया दूज का त्यौहार प्रेम और विश्वास के बंधन को दर्शाता है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का यह पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितिया को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और भगवान से उन्हें लंबी उम्र देने की प्रार्थना करती हैं। इस दिन भाई को शुभ मुहूर्त में तिलक लगाना बेहद शुभ होता है।
सुकन्या कौशिक ने बताया कि भाई-बहन के निश्छल प्रेम का त्यौहार भाई दूज आज मनाया जा रहा है। इस त्योहार को यम द्वितिया भी कहते हैं। ये दीपावली के पांच दिनों के महापर्व का आखिरी त्योहार है। मान्यता है कि यम द्वितिया के दिन भाई-बहन को हाथ पकड़ कर यमुना नदी में स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से भाई को दीर्घ आयु और बहन को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन ही नरकासुर का वध करके लौटे भगवान श्री कृष्ण का विजय तिलक उनकी बहन सुभद्रा ने किया था।
सुकन्या कौशिक ने अपने भाई विनायक कौशिक, सुकांत कौशिक, आशुतोष व दिवेश को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई व नारियल का गोला भेंट कर उनकी लम्बी उम्र की दुआ मांगी। इस मौके पर डॉ० अरुण शर्मा, सुषमा शर्मा , कांति कौशिक, सुनीता शर्मा, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक अनुपा कौशिक,विपिन प्रभाकर, राहुल प्रभाकर, स्तुति, शेफाली पराशर मौजूद थे।
परिवार की ग्रुप फोटो के साथ दिवेश बहन शेफाली से टिका करवाते।