थाना गम्भीरपुर
बच्चों के क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर खुर्शीद की हत्या मे शामिल अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना:-
➡️ दिनांक 15.10.2022 को ग्राम मोहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ मे बच्चो के क्रिकेट खेलने का विवाद में बीच बचाव करने वाले खुर्शीद अहमद को इसी रंजिश के कारण नमाज पढ़कर घर जाते समय लाठी डन्डा से हमला कर दिया गया जिसमें खुर्शीद की मृत्यु हो गयी थी।
➡️ जिसके सम्बन्ध मे वादी मो. अकील अहमद पुत्र मतीन अहमद निवासी मुहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ के प्रार्थनापत्र पर मु.अ.स. 359/2022 धारा 147/148/149/302/336/427/427 भादवि व 7 सीएलए एक्ट बनाम 8 अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई।
गिरफ्तारी की विवरण:-
आज दिनांक 27.10.2022 को थानाध्यक्ष गम्भीरपुर मय हमराह को सूत्रों से सूचना मिली कि ख़ुर्शीद की हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त इस समय जित्तूगंज मोड़ के पास किसी वाहन के इंतार मे कही भागने की फिराक मे खड़े है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है।
इस सूचना पर थानाध्यक्ष गम्भीरपुर द्वारा तत्काल जित्तूगंज मोड़ पहुंचकर अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मो. नासिर पुत्र नेयाज अहमद निवासी मोहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया
पंजीकृत अभियोग-
मु.अ.स. 359/2022 धारा 147/148/149/302/336/427 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त:-
मो. नासिर पुत्र नेयाज अहमद निवासी मोहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
थानाध्यक्ष राम प्रसाद बिन्द थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 विनोद वर्मा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का. कुन्दन कुमार थाना गम्भीरपुर आजमगढ
म.का. शाहिना परवीन थाना गम्भीरपुर आजमगढ़