थाना कोतवाली
महिला के पैसे व आभूषणों की चोरी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना:-
वादिनी बबिता जैसवार पुत्री राजेन्द्र जैसवार निवासी माही कर्मनाथ पट्टी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 21.10.22 को आजमगढ़ से घर पहुँचने पर बैग देखा गया तो उसमें से 5000 रूपये व गहना गायब होने के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर दिनांक 23.10.22 को मु0अ0सं0 498/22 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना प्रचलित है।
गिरफ्तारी का विवरण:-
आज दिनांक 28.10.2022 को उ0नि0 धर्मराज यादव व उ0नि0 मधुसूदन चौरसिया मय हमराह को मुखबीर से मिली कि दिनांक 21.10.22 को चोरी की घटना को अंजान देने वाले चोर बागेश्वरनगर तिराहे पर मौजूद हैं जल्दि करें तो पकड़े जा सकते हैं।
इस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
- नदीम शाह पुत्र मो0 कदीर सा0 गजहड़ा थाना मुबारकपुर आजमगढ़,
- कृष्णाकान्त उर्फ कान्त पुत्र लक्ष्मीकान्त सा0 गजहड़ा थाना मुबारकपुर आजमगढ़ के रूप में हुयी।
➡️ अभियुक्तों की तलाशी में चोरी के सामान की बिक्री का 5020/- रूपये बरामद हुआ।
➡️ मौके से प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. विक्की पुत्र संजय सा0 भिटेहरा थाना कप्तानगंज, 2. आकाश पुत्र अमर सा0 नसीरपुर थाना सराय लखंसी जनपद मऊ फरार हो गये।
पंजीकृत अभियोग का विवरण:-
मु0अ0सं0 498/22 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:- - नदीम शाह पुत्र मो0 कदीर सा0 गजहड़ा थाना मुबारकपुर आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष,
- कृष्णाकान्त उर्फ कान्त पुत्र लक्ष्मीकान्त सा0 गजहड़ा थाना मुबारकपुर आजमगढ़.
बरामदगी:-
5020 रू नकद।
एक बिना नम्बर की टेम्पू
गिरफ्तारी करने वाले टीम:-
1.व0उ0नि0 संजय सिंह थाना कोतवाली नगर - उ0नि0 धर्मराज यादव चौकी प्रभारी ब्रह्मस्थान
3.उ0नि0 मधुसूदन चौरसिया चौकी प्रभारी रोडवेज
4.कां0 नीरज द्विवेदी
5.कां0 रामविशाल