अतरौलिया आज़मगढ़: भागीदारी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ सम्पन्न

भागीदारी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ सम्पन्न

अतरौलिया आज़मगढ़ जिले के अतरौलिया थानाक्षेत्र के इटौरी खालिसपुर में भागीदारी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसमें सैकड़ों की संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भागीदारी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव महेशचंद्रा प्रजापति और प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रजापति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भागीदारी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री हरिबदन प्रजापति ने किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के पश्चात बारी बारी से लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। वहीं इस कार्यक्रम में कई नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस कार्यक्रम में सुनील प्रजापति को पूर्वांचल का प्रभारी नियुक्त किया गया और बृजेश प्रजापति को आजमगढ़ का जिला प्रभारी बनाया गया। कार्यक्रम के बीच बीच मे अनिल भोजपुरिया व आरती भारद्वाज ने गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को संगीतमय बनाया। मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हम लोग पूरे देश में कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं और अपने साथ लोगों को जोड़ रहे हैं। आने वाले समय में भागीदारी पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी और चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दूधनाथ प्रजापति, रामरखवारे प्रजापति, रामदीन प्रजापति, रघुनाथ प्रजापति सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: हरियाणा विस अध्यक्ष ने किया छठ मैय्या को समर्पित लोक गीत का लोकार्पण

Fri Oct 28 , 2022
हरियाणा विस अध्यक्ष ने किया छठ मैय्या को समर्पित लोक गीत का लोकार्पण। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कहा यह पर्व भारतीयों के प्रकृति प्रेम को प्रकट करता है। चंडीगढ़, 28 अक्तूबर :हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने शुक्रवार को छठ पर्व के पहले […]

You May Like

advertisement