व्यापार मंडल की हुई बैठक
जोकीहाट (अररिया)
जोकीहाट व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड गोदाम मैं मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष अरशद आलम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से बीसीओ अजय कुमार उपस्थित थे। नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष अरशद आलम ने पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्यों को अपने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को बिंदुवार रखा।
वही बीसीओ अजय कुमार ने सभी पैक्स व्यापार मंडल अध्यक्षों तथा संबंधित सदस्यों को धान अधिप्राप्ति 2022 को लेकर दिशा निर्देश दिए।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरशद आलम ने सभी पैक्स अध्यक्ष को कहा कि आप बेहतर दामों में किसानों से धान का क्रय पंचायत स्तर पर पैक्स एवं प्रखण्ड स्तर पर व्यापार मंडल में कर सकते हैं। 2022-23 के लिए विभाग द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य धान अधिप्राप्ति की अवधि की सम्बंधित जानकारी दी। इस संबंध में पैक्स और व्यापार मंडल के स्तर पर की गई तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में धान अधिप्राप्ति को लेकर कार्यकारणी सदस्य पैक्स अध्यक्ष अलीम उद्दीन ने कहा किसानों को सब से बड़ी समस्या खाद की किल्लत का है। किसानों को खाद मिलने में काफी कठनाइयों का सामना करना पड़ता है ।
वही डूबा पैक्स अध्यक्ष जमशेद आलम ने कहा कि पंचायतों में पैक्स गोदाम नहीं रहने से संबंधित किसानों को परेशानी हो रही है । वैसे किसान सीधे व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड में धान का क्रय कर सकते हैं ।
खाद की समस्या को लेकर पैक्स अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र के किसानों की समस्या को बयां किया । इस मौके पर खाद दुकानदारों से भी किसानों की समस्याओं से रूबरू हुए। दो तीन माह में खाद समस्याओ का समाधान होने की बात बीसीओ ने कही । इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरशद आलम, कार्यकारिणी सदस्य अलीमुद्दीन, जमशेद आलम,
चंदेश्वर यादव ,कमर आलम,
फैयाज ,रईस उद्दीन, फिरोज आलम ,मो नसीम ,बिनोद रजक मैमून निशा मंजूर आलम पीयूष राज मो सईदुर्रहमान नियाज अहमद लछमी प्रसाद यादव सहित सभी पैक्स अध्यक्ष बैठक में शामिल थे। खाद दुकानदारों में रमीज मसूद गुड्डू शामिल थे।