सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने किया श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर जूस लंगर का आयोजन।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
जूस लंगर का शुभारम्भ श्री गुरुद्वारा साहिब में अरदास करके किया।
कुरुक्षेत्र, 8 नवम्बर : तीर्थों की संगम स्थली एवं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) द्वारा प्रथम पातशाही में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में जूस के लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ट्रस्ट के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने श्री गुरुद्वारा साहिब में अरदास करके किया। उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक थे और वे सिखों के पहले गुरु थे। उनकी भक्ति का तरीका दूसरों से अलग था और सभी धर्मों के लोग उनका और उनकी शिक्षाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने ऐसे समय में मानवता और मानव जाति का संदेश फैलाया जब हर कोई अपने धर्म के प्रसार पर ध्यान केंद्रित कर रहा था। उन्होंने महिलाओं और उनके अधिकारों की समानता बात की थी। वह एक महान विद्वान थे, उन्होंने चारों दिशाओं में यात्रा करते हुए लोगों के बीच अपना संदेश फैलाने के लिए स्थानीय भाषाओं का इस्तेमाल किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया तथा पांच प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में बच्चों ने गतके में अपना जौहर दिखाया। राजू ज्योतिसर ने कहा कि गुरु पर्व खुशियों का पर्व है। इसे हमें जरूरतमंदों के साथ मिलकर मनाना चाहिए। जिससे हमारी खुशियां दोगुनी हो जाती है। सेवा ट्रस्ट यूके ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सामने भी जूस का लंगर लगाया, जिसमे बड़ी संख्या मे संगत ने जूस पिया। साथ ही भट्ठों पर कार्य कर रहे मजदूरों और झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे लोगों को डाबर का रियल जूस, बिस्कुट आदि वितरित किए। इस अवसर पर खंड कोऑर्डिनेटर राजेश सैन, तेजस मित्तल, सचिन ठाकुर, दीपक और प्रिन्स का विशेष सहयोग रहा।
जूस लंगर के अवसर पर सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के पदाधिकारी एवं सदस्य।