सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने जरूरतमंद लोगों के लिए दी आयुष टैबलेट 64
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने करीब दो लाख रुपए के आयुष टैबलेट 64 के 20 बॉक्स सौंपे।
कुरुक्षेत्र, 20 फरवरी : सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) निरंतर समाज सेवा तथा जरूरतमंद लोगों के सहयोग में जुटा हुआ है। इसी क्रम में सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) द्वारा स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत श्री कृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल कुरुक्षेत्र में वंचित व जरूरतमंद लोगों के लिए डाबर आयुष टैबलेट 64 वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के ट्रस्टी विवेक शर्मा व जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने की। सेवा ट्रस्ट टीम की तरफ से विवेक व पवन मित्तल ने बताया कि श्री कृष्णा राजकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल के प्रिंसिपल देवेंद्र खुराना को आयुष टैबलेट 64 के 20 बॉक्स सौंपे गए। जिन की कीमत करीब दो लाख रुपए है। ट्रस्ट का उद्देश्य है कि टैबलेट वंचित व जरूरतमंद लोगों के इलाज में काम आ सके। आयुष महाविद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र खुराना ने कहा कि सेवा ट्रस्ट यूके द्वारा जो गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए मुहिम चलाई हुई है, वह प्रशंसनीय है। ट्रस्ट द्वारा जो कार्य किये जा रहे हैं, वो बहुत ही सराहनीय है। आज के दौर में समाज में ऐसी संस्थाओं की बहुत जरूरत है। जो निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि सेवा ट्रस्ट यूके समाज में शिक्षा, रक्तदान, स्वास्थ्य और करियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर रहती है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को विश्वास दिलाया कि ट्रस्ट आगे भी अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया के सहयोग से मैडीसन उपलब्ध करवाती रहेगी। चिकित्सक राजा सिंगला द्वारा सेवा ट्रस्ट यूके टीम व डाबर इंडिया का इस सहयोग के लिए धन्यवाद किया गया। इस मौके पर सेवा ट्रस्ट यूके से दिलबाग सिंह, रमेश थाना, पूजा सैनी, जसबीर सिंह मौजूद रहे।
सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) की टीम आयुष टैबलेट 64 के बॉक्स सौंपते हुए।