सागर मलिक
पत्रकारों से बातचीत में हताश दिखे पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी।
महाराष्ट्र की राजनीति में घमासान मचाने के बाद अब पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी उत्तराखंड लौट आये हैं।
उत्तराखंड वापसी के बाद अब राज्य की राजनीति गरमा रही है। उधर कांग्रेस कह रही है की शिष्य गुरु के बीच कुछ ठीक नही चल रहा है।
आज देहरादून स्थित प्रेस क्लब में भगत सिंह कोशियारी ने पत्रकारों के जवाब दिए। जिसमे उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूर होने की बात कही
महाराष्ट्र से राज्यपाल पद के इस्तीफे के बाद जब से भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड आए हैं तभी से भगत सिंह कोश्यारी को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन आज मीडिया कर्मियों से बात करते हुए पूर्व राज्यपाल ने सभी संभावनाओं को दरकिनार करते हुए कहा कि वह सक्रिय राजनीति से 2 महीने पहले ही बहुत दूर हो चुके हैं और उन्हें किसी भी तरह के पद की लालसा नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है। वहीं राज्यपाल रहते हुए महाराष्ट्र की राजनीति में आए संकट पर भगत सिंह कोश्यारी ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सनातनी स्वभाव और सरल व्यक्तित्व के धनी है उनके इसी स्वभाव के कारण उनकी पार्टी टूटी है।