थाना सरायमीर
थाना स्थानीय के वान्छित अभियुक्त मो0 दानिश पुत्र मो0 आरिफ निवासी नन्दांव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ जो मु0अ0सं0 278/1999 धारा 302 में मा0 न्यायालय एएसजे/एफटीसी-1 कोर्ट जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 09.09.2020 को एनबीडब्लू स्थायी वारण्ट जारी किया गया था। जिसके सम्बन्ध में श्रीमान् पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा दिनांक 21.12.2022 को 50,000/- रूपये पुरष्कार घोषित किया गया था। जिसकी गिरफ्तारी जनपद ठाणे (महाराष्ट्र) से एसटीएफ टीम व सरायमीर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय जनपद ठाणे (महाराष्ट्र) से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर नियमानुसार मा0 न्यायालय जनपद आजमगढ़ में अभियुक्त को प्रस्तुत किया गया। मा0 न्यायालय के आदेशानुसार जिला कारागार जनपद आजमगढ़ दाखिल किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1- मो0 दानिश पुत्र मो0 आरिफ निवासी नन्दांव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 278/1999 धारा 302 भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ एस0टी0 नं0 109/2000
- मु0अ0सं0 680/2007 धारा 323/498ए/504/506 भादवि व ¾ डीपी एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- - उ0नि0 जावेद सिद्दीकी एसटीएफ मुख्याल लखनऊ
- विवेक पाण्डेय थानाध्यक्ष थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
- हे0का0 मृत्युंजय सिंह एसटीएफ मुख्याल लखनऊ
पुरष्कार की धनराशि- 50000/-