![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230226-WA0024-768x1024.jpg)
मां भगवती स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का गोविंदानंद आश्रम में हुआ पूजन।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
संत महापुरुषों के आशीर्वाद से हुआ कन्याओं का पूजन।
कुरुक्षेत्र, 26 फरवरी : भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंशी पुरी एवं महंत सर्वेश्वरी गिरि के सानिध्य में आज रविवार को विशेष कन्या पूजन किया गया। इस पूजन के अवसर पर संत महामंडल की अध्यक्षा महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम के तत्वाधान में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारे का आयोजन किया गया था। महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया कि पिछले कई वर्षो से प्रत्येक महीने के जेठे रविवार को मां भगवती के स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का आश्रम परिसर में पूजन किया जाता है और फल दक्षिणा के साथ जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर गर्मी सर्दी के वस्त्र, जूते व शिक्षा के लिए पुस्तक इत्यादि वितरित की जाती हैं। उन्होंने बताया कि आश्रम में भजन संध्या, कीर्तन व प्रभु सुमिरन पाठ भी किया गया। इस अवसर पर आश्रम के सह संरक्षक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक सहित कई अन्य संत भी मौजूद रहे। रविवार के मुख्य यजमान सुनील मित्तल, सचिन तायल, राजेंद्र गोयल, रिंकू जिंदल, बारु राम बंसल, पुलकित जिंदल के इलावा रोशन लाल गर्ग, धर्मवीर अत्री, नरेश चक्रपाणि, सुरेश वर्मा, मास्टर फकीर चंद, अनिल मल्होत्रा, पूनम मित्तल, डा. संजीव कुमारी, आरती धवन, किरण बहल, सरिता बंसल, आंचल धवन, मानवी, वैष्णवी बहल इत्यादि काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आश्रम में आई कन्याओं का पूजन किया गया और भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। भगतों ने महंत बंशी पुरी एवं महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री गोविंदा आश्रम में कन्या पूजन करते हुए महंत बंशी पुरी व सर्वेश्वरी गिरी।