श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
महंत जगन्नाथ पुरी ने किया शोभायात्रा का स्वागत एवं संस्था के पदाधिकारियों को सम्मानित।
कुरुक्षेत्र, 13 अप्रैल : मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में वीरवार को अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों द्वारा बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती के अवसर पर निकली शोभायात्रा के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर महंत जगन्नाथ पुरी ने आयोजकों का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि हमें डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। बाबा साहेब ने एकता, समन्वय और समानता का संदेश दिया था। इस शोभायात्रा में श्री गुरु रविदास सभा के प्रधान गुलाब मुंडे, मोहन, प्रदीप, सुनील सोढ़ी, हरियाणा प्रदेश जनशक्ति मजदूर सभा संबंधित जन नायक कर्मचारी एवं मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शराब सिंह टिकरी, बरखा राम सोढ़ी व धर्मपाल भोला सहित बड़ी संख्या लोग शामिल हुए। शोभायात्रा का मारकंडा मंदिर में पहुंचने के माजरी, रोहटी, मेघा माजरा, ठसका, जलबेहड़ा व नैसी इत्यादि सहित जगह-जगह स्वागत किया गया।
मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में शोभायात्रा के स्वागत अवसर पर महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य।