आज़मगढ़: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार 09 अभियुक्तों पर इनाम; 05 अभियुक्तों पर 25-25 हजार व 04 अभियुक्तों पर 15-15 हजार का इनाम घोषित


गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार 09 अभियुक्तों पर इनाम; 05 अभियुक्तों पर 25-25 हजार व 04 अभियुक्तों पर 15-15 हजार का इनाम घोषित
आज दिनांक- 16.04.2023 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा जनपद आजमगढ़ के थाना देवगाँव, बिलरियागंज, तरवाँ, बरदह, मेंहनगर ,रौनापार पर गैंगेस्टर एक्ट के अभियोगों में वांछित/फरार 09 अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 05 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रूपयें व 04 अभियुक्तों पर 15-15 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित किया गया। जिनका विवरण निम्नवत है-

25-25 हजार रू0 का इनाम घोषित किये अभियुक्तों का विवरण-
➡ थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 135/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहें अभियुक्त हरिकेश सिंह पुत्र स्व0 विरेन्द्र सिंह निवासी बेनुपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध कुल एक दर्जन आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। नकबजनी, चोरी जैसे जघन्य अपराध कारित करता है।
➡ थाना बरदह जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 127/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहें अभियुक्त आसिफ पुत्र अयाज उर्फ मुन्ना निवासी कस्बा-देवगाँव थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपने गिरोह के साथ गोवध, लूट, हत्या का प्रयास, मारपीट व अवैध असलहा रखने जैसे जघन्य अपराध कारित किया जाता है।
➡ थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 120/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहें अभियुक्त लल्लन यादव पुत्र जयकरन यादव निवासी बगवार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त उपरोक्त अपने गिरोह के साथ हत्या व असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी जैसे जघन्य अपराध कारित करता है।
➡ थाना तरवाँ जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 82/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहें अभियुक्त पीयूष सिंह पुत्र अरविन्द सिंह निवासी भुडकुड़ा थाना भुडकुड़ा जनपद गाजीपुर के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपने गिरोह के साथ हत्या का प्रयास, मारपीट व जान से मारने की धमकी जैसे जघन्य अपराध कारित किया जाता है।
➡ थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 113/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहें अभियुक्त सेराज पुत्र स्व0 अफजल निवासी वार्ड नं 09 शास्त्री नगर कस्बा मेंहनगर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपने गिरोह के साथ गोकशी जैसे जघन्य अपराध कारित किया जाता है।

15-15 हजार रू0 का इनाम घोषित किये अभियुक्तों का विवरण-
➡ थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 87/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहें अभियुक्तों 1-फरीद पुत्र कदीर निवासी बखरा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ 2- महताब आलम पुत्र स्व0 मुस्तकीम निवासी फेदी थाना बरदह जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपने गिरोह के साथ धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी जैसे जघन्य अपराध कारित किया जाता है।
➡ थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 135/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहें अभियुक्त प्यारेलाल प्रजापति पुत्र लालचन्द्र प्रजापति निवासी गोडासन थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर के विरुद्ध दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपने गिरोह के साथ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, नकबजनी, अवैध असलहा रखने जैसे जघन्य अपराध कारित किया जाता है।
➡ थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 395/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहें अभियुक्त अमित कुमार उर्फ भैयालाल निषाद निवासी पटना थाना खानपुर जनपद गाजीपुर के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपने गिरोह के साथ अवैध अपमिश्रित शराब निर्माण, परिवहन, बिक्री जैसे जघन्य अपराध कारित किया जाता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश /रीवा PM मोदी के आगमन को लेकर CSP के नेतृत्व में शहर भर के होटलों में की गई चेकिंग

Sun Apr 16 , 2023
मध्य प्रदेश /रीवा PM मोदी के आगमन को लेकर CSP के नेतृत्व में शहर भर के होटलों में की गई चेकिंग. स्टेट हेड /राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश..8889284934 रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी के नेतृत्व में शहर के सिटी कोतवाली थाना प्रभारी आदित्य प्रताप […]

You May Like

advertisement