संत बाबा मान सिंह के अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
युगों युगों तक याद किए जाएंगे संत बाबा मान सिंह : डॉ. अशोक तंवर।
उनके दिखाए रास्ते पर चलकर करेंगे समाज हित के कार्य: डॉ. अशोक तंवर।
पिहोवा, 17 अप्रैल :
गुरुद्वारा सचखंड ईशर दरबार साहिब जुरासी खुर्द के प्रमुख संत बाबा मान सिंह की अंतिम अरदास सोमवार को पढ़ी गई। इसमें आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. अशोक तंवर भी शामिल हुए। गौरतलब है कि अस्वस्थता के कारण पिछले दिनों उनका निधन हो गया था।
अंतिम अरदास कार्यक्रम में हजारों की संख्या में संगत पहुंचीं। वहीं सुबह से ही गुरुद्वारे में शबद कीर्तन चलता रहा। शबद कीर्तन के लिए विभिन्न गुरुद्वारों से जत्थे पहुंचे। इस दौरान संगत सतनाम वाहेगुरु का जाप किया।
डॉ. अशोक तंवर ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि ऐसी महान आत्मा समाज को एक दिशा दिखाने का काम करती हैं। संत बाबा मान सिंह जी के मानवतावादी कार्यों की वजह से युगों युगों तक याद रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे महान संतों के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज हित के कार्य करने का काम करें।
उन्होंने बताया कि संत बाबा मान सिंह जी ने धर्म के रास्ते पर चलते हुए समाजहित, शिक्षा , स्वास्थ्य और जरूरतमंदों के लिए अपना भरपूर योगदान दिया। समाज में जहां -जहां लोग विपदा से पीड़ित थे, उनकी सेवा करने में भी हमेशा आगे रहे। उन्होंने देश में अलग अलग प्रांतो में प्राकृतिक आपदाओं के समय भी अपना योगदान देकर समाज जो दिशा दिखाने का काम किया।आज हज़ारों की संख्या में आई संगत इस बात को प्रमाणित करती है कि लोक भलाई अमरत्व को प्राप्त करती हैं इसलिए जनता की भलाई हर व्यक्ति को करनी चाहिए।